फत्तेपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित ने बटवाया राशन
पुरनपुर। आज ग्राम पंचायत फत्तेपुर खुर्द में खाद्यसुरक्षा के अंतर्गत राशनकार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर सेनेटाइजर/साबुन से हाथ धुलाकर राशन वितरण कार्य उचित मूल्य विक्रेता के यहाँ जिलाधिकारी के आदेशानुसार सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण प्रणाली की शुरुआत ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित (राजू) द्वारा कराई गई। राशन दुकान पर आने वाले सभी जनमानस को यह भी विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया कि घर पर ही रहें एवँ उचित दूरी बनाए रखें। अगर किसी से बात करें तो मुँह पर मास्क या रुमाल रखकर ही बात करें लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करें एवँ आस पास रहने वाले लोगों को पालन कराएं।सुरक्षा से ही जीवन सम्भव है इस कोरोना महामारी का कोई इलाज नहीं है। इलाज केवल वचाव में ही सम्भव है। राशन वितरण आज से 5 दिनों के अन्दर शतप्रतिशत पूर्ण करना है। इस राशन वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित (राजू) जिलाध्यक्ष प्रधान संघ (पीलीभीत) रोजगार सेवक केशव राम वर्मा, राशन वितरण डीलर रामबाबू दीक्षित की उपस्थिति में वितरित किया गया।

