पूरनपुर के महंगे होटल से संचालित हो रही बेहतर सेवा, गरीबों तक निरंतर पहुंच रहा भरपेट भोजन
लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा ना सोए होटल राम से किया जा रहा है प्रयास ।
पूरनपुर। कोरोना के विश्वव्यापी प्रकोप को देखते हुए लॉक डाउन में असहाय एवं गरीब लोगों के भोजन की समस्या को देखते हुए पिछले 21 दिनों से जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था उज्जैन की पूरनपुर शाखा एवं कुमार राइस इंडस्ट्रीज पूरनपुर के संयुक्त सहयोग से होटल राम में अनवरत रूप से उदर पूर्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए निरंतर भोजन व्यवस्था की जा रही है।
इस मौके पर जय गुरुदेव संस्था के तहसील प्रभारी सर्वेश पांडे ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र से संगत के माध्यम से कच्चा राशन आदि की व्यवस्था की गई है किसको पकाने का कार्य राम होटल एवं नारायनपुर में अनुराग जोशी के यहां किया जा रहा है। यहां से पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को भिजवा दिया जाता है। भोजन बनाने एवं उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य राम होटल के मैनेजर पवन यादव एवं उनकी टीम बहुत ही लगन से पूरा करती है । उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में आने को जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन भी पहुंचाया गया है।
प्रचार इसलिए नहीं कि कहीं शर्मसार न हो जाएं गरीब
जब होटल राम पहुंचकर टीम के एक सदस्य विजय पाल सिंह से जब पूछा गया कि भाई आप लोगों के इस कार्य की कोई चर्चा सोशल मीडिया आदि पर क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि किसी असहाय को एक वक्त का खाना देकर उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से किसी जरूरतमंद की भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है इसलिए हम किसी भी जरूरतमंद की पहचान को उजागर नहीं करना चाहते हैं सिर्फ जरूरतमंद की सहायता करने का प्रयास करते हैं । साथ ही उन्होंने यह भी बताया की जरूरत पड़ने पर यह सेवा लगातार 3 मई तक चलाया जाता रहेगा।
यह है सेवा करने वालों की सूची

टीम में सुशील मिश्रा , संजय पांडे ,सर्वेश पांडे, जयदेव शर्मा, विकास त्रिवेदी ,पवन यादव ,संजीव यादव ,बंटी त्रिवेदी अनुराग जोशी , सुनील मिश्रा, रजनीश शुक्ला आदि मुख्य रूप से अपनी अनवरत सेवाएं दे रहे हैं।

