विधायक ने टांगिया का दौरा कर पीड़ितों का लिया हालचाल, दिलवाया मुआवजा, कई गांवों में बांटा भोजन

टागिया, रानीगंज और चतीपुर गौटिया में बांटे भोजन के पैकेट

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार शाम हजारा के गांव टांगिया पहुचकर वहां के अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर हालचाल लिया। विधायक को लोगों ने आपबीती बताई की उनका सारा सामान राशन कार्ड, जॉबकार्ड भी जल गए हैं। इसपर विधायक ने नए कार्ड बनवाने का आश्वाशन दिया। मुआवजा न मिलने की शिकायत पर

विधायक ने तहसीलदार से बात की। विधायक के कहने पर आज सभी 7 अग्नि पीड़ितों के खातों में 8-8 हजार रुपया आज भिजवा दिया। राशन भिजवाने की बात भी कही। रोटरी क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता से बात करके कपड़े व अन्य राहत सामग्री इन परिवारों को दिलवाने का अनुरोध किया।


आज विधायक श्री पासवान ने 94 गांव का दौरा करके चतीपुर के मजरा नरायनपुर गोविंदपुर, रानीगंज आदि में भोजन वितरित कराया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर कुँवर धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य पति सोनपाल गौतम, चीनी मिल संपूर्णानगर चीनी मिल के उपाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह बटन, प्रधान सतनाम सिंह, सुभाष सुभाष श्रीवास्तव, प्रधान ब्रजेश कुमार, पूर्व प्रधान रामनाथ मिश्र, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, रामकेशन, शेर सिह, मनोज गुप्ता सोना, रवि वर्मा, गौरव गुप्ता, शशांक मिश्रा, पंडित अनिल शास्त्री, राकेश मिश्रा, अवधेश पांडेय, विपिन मिश्रा, सुमित, हर्षित, दीपक, देवेश, रोहित मिश्रा, विनीत तिवारी रहे।

हालचाल लिया

विधायक ने चतीपुर जाकर राजा सुरेंद्र शाह जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कृषि कार्य करने को कहा। लॉक डाउन का पालन करने की बात भी कही।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000