विधायक बाबूराम पासवान ने पंकज कॉलोनी गुरुद्वारे में शुरू कराई भोजन सेवा

विधायक ने पंकज कॉलोनी गुरुद्वारे में दुबारा शुरू कराई भोजन सेवा

-विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम, सीओ और नायब तहसीलदार ने संगत के संग गुरुद्वारे में की सेवा

पूरनपुर। पंकज कॉलोनी आसाम रोड स्थित गुरुद्वारे में 14 अप्रैल से भोजन सेवा बंद थी। आज से इसकी दोबारा शुरुआत हो गई। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम हरिओम शर्मा, सीईओ योगेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने आज गुरुद्वारा पहुंचकर भोजन पैक करने में सेवा की। इसके बाद लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। विधायक ने सिख संगत के इस प्रयास की काफी सराहना करते हुए कहा कि गरीबों की हर संभव मदद करना हम सब का कर्तव्य है और हमें इसे निरंतर ही निभाना होगा। विधायक ने सिख संगत के लोगों से कहा कि वह गरीब परिवारों को चिन्हित कर लें और उन्हें स्वयं पैकेट वितरित करें ताकि दुआ भी उनके हाथ लगे। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जगजीवन सिंह, पलविंदर सिंग मूवी, हरजिंदर सिंग, दलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000