जंगल से निकलकर बस्ती तरफ बाघ ने रात को दी दस्तक, दहशत

घुंघचाई।दियूरिया रेंज वन क्षेत्र से बाघ बीती रात बाहर आ गया और आबादी क्षेत्र में विचरण करने लगा जिसकी भनक पर पशुशाला में बंधे पशु चिल्लाने लगे। सजग हुए ग्रामीण जागे और बाघ को देखकर भयभीत हो गए शोर-शराबे के बाद बमुश्किल बाग जंगल में वापस गया। घटनाक्रम दंदोल कॉलोनी नंबर 5 और इसके सीमावर्ती कॉलोनी का है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात जंगल से निकलकर भाग आबादी क्षेत्र में विचरण करने लगा क्योंकि वन विभाग द्वारा तार फेसिंग जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं अभी तक नहीं की गई है जिससे आए दिन जंगल के घातक पशु बाहर आकर के आम जनमानस को

नुकसान पहुंचा रहे हैं। आबादी क्षेत्र में आए बाघ को देख कर के पाठशाला में बंधे मवेशी चिल्लाने लगे और ग्रामीणों ने जब बाघ को आबादी क्षेत्र में देखा तो शोर-शराबे के बाद भारी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटनाक्रम की सूचना रात में ही बन विभाग को दी गई जो मौके पर पहुंची हुई थी लेकिन उसके द्वारा बाघ आने की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इससे पूर्व भी बाघ द्वारा कई वारदातें आबादी क्षेत्र में विचरण के दौरान की जा चुकी हैं। वन विभाग के लोगों ने बताया कि बाघ के पद चिन्हों को ट्रेस किया जा रहा है।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000