पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ वन रेंज में मिला बाघ का शव, हड़कंप, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच, कल होगा पीएम

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की महोफ वन रेंज की ककरा नंबर 15 वीट में एक बाघ की मौत हो गई। सूचना पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रहेलखंड मंडल के वन संरक्षक, एफडी एच राजामोहन, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, रेंजर आरिफ जमाल सहित कई वनाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एफडी एच राजा मोहन ने जो विज्ञप्ति जारी की गई है उसमें बताया है कि बाघ की मौत उत्तराखंड सीमा पर हुई है।  शव को प्रभागीय कार्यालय के फ्रीजर में रखवा दिया गया है और कल 21 मई को एनटीआरसी की गाइडलाइन के मुताबिक बाघ के शव का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

 

उधर बाघ की मौत पर तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। वन्यजीव प्रेमी निराश है। सपा नेता व पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बाघ मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ट्यूट भेजा है और जांच की मांग उठाई है।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 2 सदस्यीय जांच कमेटी गठित करके 2 दिन में मौत पर रिपोर्ट मांगी है। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000