पीलीभीत के बाद दुधवा में मिला बाघ के शावक का शव, मचा हड़कंप

#लखीमपुरखीरी:  पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मई माह में दो बाघों के शव मिलने से जहां पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब लखीमपुर खीरी का दुधवा नेशनल पार्क भी इससे अछूता नहीं है। अब वहां बाघ के शावक का शव मिलने से  हड़कंप मचा हुआ है। दुधवा टाइगर रिजर्व की गोला रेंज के बखारी नहर पुलिया पर नहर के किनारे बाघिन के एक नवजात शावक का शव बरामद हुआ। वन विभाग में हड़कंप। दुधवा अधिकारियों का कहना है कि शावक प्रीमेच्योर है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थित स्पष्ट होगी। फिलहाल वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है। लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000