देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में शामिल हुए पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव, फेम इंडिया ने बताया दूरदर्शी

फेम इण्डिया मैंगजीन द्वारा देश के 724 जिलों के जिलाधिकारियों के टाॅप 50 में जनपद के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव को दिया गया महत्वपूर्ण स्थान।

पीलीभीत 02 जून 2020/फेम इण्डिया मैंगजीन द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट कार्य करने व विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने वाले 50 जिलाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में अपने जनपद पीलीभीत के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव को

दूरदर्शी जिलाधिकारी के रूप में चयन करते हुये स्थान प्रदान किया गया। देश के 724 जिलों के जिलाधिकारियों के टाॅप 50 अच्छे कार्य करने वालों की सूची में यह स्थान प्रदान किया गया, फेम इण्डिया मैंगजीन और एशिया सर्वे पोस्ट में शानदार गवर्नेस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जावबदेह कार्यशैली, अहम फैसला लेने की त्वरित क्षमता और व्यवहार कुशलता आदि दस मापदण्डों पर किये गये सर्वे के आधार पर व विभिन्न स्त्रोतों, प्रबुद्व लोगों की राय और ग्राउण्ड एवं मीडिया रिर्पोटरों के आधार पर सूची का चयन कर 50 कैटेगरियों में विभाजित किया गया है।

जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव को दूरदर्शी जिलाधिकारी के रूप में फेम इण्डिया द्वारा अपनी सूची में स्थान प्रदान किया गया है। फेम इण्डिया द्वारा प्रत्येक कैटेगरी से एक प्रमुख लोकप्रिय

जिलाधिकारी को अपने अंक में प्रकाशित किया जा रहा है। उन्हें लगतार बधाइयाँ भी मिल रहीं हैं। सूची देखने हेतु निम्न लिंक पर क्लिक करें।

http://thefameindia.com/fifty-popular-dms

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
09:49