लॉक डाउन के शॉक : इसी महीने आ जायेगी कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की नई पुस्तक

पीलीभीत। कवि व पत्रकार

सतीश मिश्र “अचूक” की तीसरी पुस्तक “लॉक डाउन के शॉक”

जून 2020 में ही प्रकाशित हो जाएगी और जुलाई माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में इसका विमोचन भी समारोह पूर्वक कराया जाएगा। जानकारी देते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि पुस्तक का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 150 पेज से अधिक की यह पुस्तक विभिन्न काव्य चित्रों में समाहित होगी। लाक डाउन का प्रत्येक दृश्य दिखाने का इसमें प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले उनकी पुस्तक

“कलियुग के भगवान” वर्ष 2019 में प्रकाशित हुई थी जिसकी काफी सराहना हुई है। प्रथम पुस्तक 2004 में प्रकाशित हुई थी जिसका नाम “मातेश्वरी गंगा देवी” है।

यह पुस्तक माती माफी के सुप्रसिद्ध चक्रवर्ती सम्राट राजा वेणु व माता गूंगा देवी की महिमा पर आधारित है। लॉक डाउन के शॉक पुस्तक डिजिटल माध्यम पर भी उपलब्ध है।

आप लॉक डाउन के शॉक डिस्टल फेसबुक पेज पर जाकर इस पुस्तक संबंधी रचनाएं व बहुत कुछ जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000