चोरी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, चौकी पर हंगामा
घुंघचाई। जन सेवा केंद्र श्री लैपटॉप चोरी होने के अलावा अन्य जगहों से भी चोरों ने नगदी और सामान पर हाथ साफ किए थे महज एक मामले में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी जिससे खफा ग्रामीणों ने ही मुख्य आरोपी को गन्ने के खेत से पकड़ कर मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया वही आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में चौकी जा पहुंचे चौकीदार पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । गांव सिमरिया निवासी संजीव जन सेवा केंद्र चलाता है जिसकी दुकान में रखे दो लैपटॉप और गैस सिलेंडर चोरी हो गया था इसके अलावा गांव के ही संजय की किराना दुकान से भी चोरों ने किराने के सामान के अलावा नगदी चोरी कर ली थी वही घुंघचाई विद्युत उप केंद्र के अलावा अन्य कई जगहों से भी मोबाइल साइकिल नगदी चोरी हुई थी सभी मामलों में अलग-अलग पीड़ितों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी लेकिन मात्र जन सेवा केंद्र के मामले में ही मुकदमा पंजीकृत हुआ था लेकिन आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया इस दौरान ग्रामीणों को जानकारी हुई कि गांव का ही एक चौकीदार चोरों को पूरी तरीके से संरक्षण दे रहा है इससे लोग और खफा हो गए और इस दौरान ग्रामीणों ने

शनिवार की सुबह एक गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी नानकाई को धर दबोचा और ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर धुलाई की बाद में पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि चौकीदार अगर संरक्षण दे रहा है तो इसकी जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।
रिपोर्ट- लोकेश त्रिवेदी।

