विधायक बाबूराम पासवान ने सीएचसी के डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को किया सम्मानित, सराहे प्रयास

पूरनपुर। विश्वव्यापी महामारी कोरोना से वैसे तो पूरा देश लड़ रहा है विभिन्न संस्थाएं अपने अपने माध्यम से कोरोना पीड़ितों की सेवा कर रही है परंतु असली सेवा तो आप कर रहे हैं जो फ्रंट लाइन पर आ कर बाहर से आए प्रवासियों की जांच कर रहे हैं और उनमें करोना पाए जाने पर आइसोलेशन में भेज रहे हैं। उक्त विचार पूरनपुर के भाजपा विधायक श्री बाबूराम पासवान ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ के सम्मान समारोह में कोतवाली रोड स्थित एक कैफे मैं व्यक्त किए। उन्होंने सारे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा की आप की लगन और मेहनत से हमारे नगर में इस बीमारी को रोकने में मदद की और वाकई में आप सम्मान के हकदार हैं। इससे पूर्व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल एवं ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश गुप्ता ने विधायक जी का दोशाला ओढ़ाकर सम्मान किया और कहां की पूरे लॉकडाउन के दौरान विधायक जी द्वारा चलाई गई कम्युनिटी किचन से पूरनपुर में कोई भी भूखा नहीं रहा जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सीपी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी टीम पिछले 2 महीने से दिन रात एक कर अपनी पूरी ड्यूटी निभा रही है।और मुझे बहुत खुशी है कि आज विधायक जी द्वारा हम लोगों का सम्मान किया गया इससे हमारी टीम को नई स्फूर्ति मिली है और हम आगे भी पूरी लगन और मेहनत से इस बीमारी के खिलाफ लड़ेंगे और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस संक्रमण को हम बढ़ने ना दें।

अंत में विधायक जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ को सम्मान पत्र भेंट किया और आशा व्यक्त की कि वो इसी तरह लगन से अपनी ड्यूटी को निभाते रहेंगे। कई डॉक्टरों व स्टाफ ने कोरोना काल के अपने अनुभव साझा किए तो कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं देते हुये अपनी पुस्तक लॉक डाउन के शॉक की जानकारी देकर कुछ रचनाएं भी सुनाईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजेश अग्रवाल, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह,

डॉ अमित विश्वास, डॉ एसएस चंदी, डॉ सीपी सिंह, डॉ सहजपाल, पत्रकार सतीश मिश्र, सौरभ पांडे व योगेश वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने किया। अंत में डॉ राजेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000