गोमती पुल के नीचे मिट्टी डालकर पानी रोकने का प्रयास, मचा हड़कंप, अफसर पहुंचे

पूरनपुर। रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार गोमती नदी के रेलवे के बने पुल को जेसीबी मशीनों द्वारा मिटटी डाल कर गोमती नदी की धार को रोक रहे हैं। पिछले दिनों हुईं बरसात से किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गयी थी जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

किसानों को दुबारा धान की रोपाई करवानी पड रही है ।शेत्र के किसान जब नदी की धार ठेकेदार को बन्द करने का कारण पूछा तो उसने कहा की रेलवे अपने शेत्र में काम कर रही है।

उसके बाद किसानों ने धार बन्द की सूचना D M तथा S D M PURANPUR को दे दी है। भाकियू नेता मंजीत सिंह द्वारा डीएम को किसानों की समस्या से अवगत कराने बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गोमती नदी के

पुल पर किसानों के बीच पहुँचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार। वार्ता के बाद पाइप व मिट्टी हटाने का काम शुरू हो गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000