अयोध्या में बढ़ाया एक घंटा समय : अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ। राम भक्तों के लिए अच्छी खबर है  अब रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। अब प्रथम पाली में दर्शन के लिए 1 घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। अब प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।

रामलला के दर्शन द्वितीय पाली में दोपहर बाद 2 से शाम 6 तक होगे। पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन होते थे। शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही राम लला का दर्शन करते हैं। बाकी के 5 दिन दर्शनार्थियों की भीड़ लगती है। इसे देखते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था ने दर्शन अवधि में बदलाव कर दिया है। इससे भक्तों में खुशी देखी जा रही है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000