अंडर पास बनाने का भाकियू ने शुरू किया विरोध, बताईं समस्याएं

पुरनपुर। आज दिनांक 31/07/20 को रेलवे क्रासिग परसादपुर को रेल विभाग द्वारा अन्डर पास बनाने की तैयारी की गयी मौके पर रेलवे का ठेकेदार पहुँचा जिसका विरोध किसानों ने किया ।
किसान नेता मंजीत सिंह ने बताया कि तहसील कलीनगर बनने से यह मार्ग हाट मिक्स रोड के लिए प्रस्ताव भी हो चुका है। इस रोड पर सैकड़ों गाँवो का आवागमन होता है लेकिन रेलवे विभाग की अनदेखी के कारण under passing की तैयारी की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। रेलवे विभाग द्वारा यहाँ पर लाखों रुपये खर्च करके गेट मैनो के रहने के लिये रूम भी तैयार किये गये हैं।
गन्ने के वाहन कमबाईन आदि निकलने में भारी परेशानियों का सामना किसानों को करना पड़ेगा ।इस मौके पर मंजीत सिंह नेतराम रामरतन गुरदयाल सिंह गुरमीत सिह आदि गाँव वासियो ने विरोध किया।
भारतीय किसान यूनियन इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000