रविवार को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें, आदेश हुआ जारी
पीलीभीत। जनपद में रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को लॉकडाउन के बीच सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मिठाई व राखी की दुकान खोलने का आदेश जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जारी किया है। ईद उल जुहा शनिवार को इस पर कोई छूट नहीं दी गई है। रक्षाबंधन पर मिठाई व राखी की खरीदने के लिए 1 दिन पूर्व समय मिलने से लोगों में खुशी देखी जा रही है। देखिए जिलाधिकारी का आदेश-


