हर्षोल्लास से मनाया गया ईद उल अजहा का त्योहार, डीएम एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज ईद-उल-अजहा त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के साथ नगर क्षेत्र पीलीभीत का भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। आज निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नकटादाना चैराहा होते हुए छतरी चैराहा, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद सहित प्रमुख स्थलों पर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नामित किए गए मजिस्ट्रेट अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराएं।
आज निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अनलाॅक-3 के अन्तर्गत आज जारी प्रतिबन्धों के सम्बन्ध में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सड़क पर जा रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा इस सम्बन्ध उन्होंने ड्îूटी पर तैनात अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को अनलॉक-3 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि प्रतिबन्धों का सख्ती से पालन कराया जाये तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकले लोगों पर आवश्यक कार्यवाही की जाये तथा बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति न घूमने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा छतरी चैराहा पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और अधिशासी

अधिकारी को चैराहे का सौन्र्दीयकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान गौवंश पशुओं को सड़क पर घूमते हुये पाए जाने पर पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल गौवंश को पकड़कर गौशाला में पहंुचाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिबन्ध के दिनों में ई-रिक्शा व अन्य वाहन अनावश्यक रूप से घूमते हुये ना पाये जाये।
आज निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट श्री अरूण कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्रीमती निशा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000