मशहूर शायर के निधन पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रकट किया दुख

पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के सभासद तौफीक अहमद कादरी पर हिंदुस्तान के मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर एक शोक सभा संपन्न की गई शोक सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने कहा की पूरी दुनिया में अपनी शायरी के माध्यम से विख्यात राहत इंदौरी साहब के निधन पर हिंदुस्तान को बहुत ही आघात हुआ है सच के दम पर हर शब्द बड़ी ही बेबाकी से कहने वाले शायर राहत इंदौरी साहब ने हमेशा हिंदुस्तान की सच्चाई से लोगों को रूबरू कराया है शायरी करने वालों कहने ने अपना बादशाह खो दिया है उनकी यादों को ताजा करते हुए सपा नेता ने कहा की मेरी एक शिष्टाचार भेंट उनसे मंगलम बैंक हाल पूरनपुर में हुई थी उनसे मिलकर एहसास हुआ कि वास्तव में सच बात को कहने वाले एक मात्र राहत इंदौरी साहब भी हैं शोक सभा में मुख्य रूप से महेश आजाद अंग्रेज सिंह बृजलाल यादव समी रजा मोबीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000