पीलीभीत में कोविड 19 के कुल 1364 केस, 775 उपचार के बाद ठीक हुए और 11 की हो चुकी मौत
पीलीभीत। जनपद में कोविड-19 के 66 नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 के 1364 केस हो गए हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ट्वीट संदेश में बताया कि अब तक 775 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और 578 एक्टिव केस हैं। जनपद में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
Pilibhit Corona Update:-
Total Positive Cases:-1364
Total Active Cases:- 578
Total Recovered Cases:- 775
Deaths:- 11— Vaibhav Shrivastava (@VaibhavIAS) August 12, 2020

