आरएसआरडी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पूरनपुर। आज दिनांक 15 .08. 2020 को स्थानीय विद्यालय रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई पूरनपुर में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण विद्यालय के उपाध्यक्ष रामनिवास सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय के प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता जी एवं कोषा अध्यक्ष श्रीमान अनुराग गुप्ता जी ने किया। विद्यालय कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य अनूप गुप्ता जी तथा अभिभावक प्रतिनिधि भारत सिंह जी इस अवसर पर उपस्थित रहे । स्वतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सर्व प्रथम विद्यालय के शिक्षक सीमा, शिवनारायण मिश्रा एवं राम प्रकाश शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों राष्ट्र भक्तों के अदम्य साहस से बलिदानों से प्राप्त हुई है। अतः हर स्थिति में हमें अपनी जान की बाजी लगाकर इस राष्ट्र पर किसी भी व्यक्ति के आने एक साथ खड़े होने की आवश्यकता है।

इसी श्रंखला में विद्यालय के प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता जी ने एवं उपाध्यक्ष श्रीमान रामनिवास जी ने महान क्रांतिकारी महाराणा प्रताप शिवाजी महात्मा गांधी सरदार भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस आदि के देशभक्ति क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इन सभी राष्ट्र भक्तों से प्रेरणा लेकर देश कार्य में तत्पर रहना चाहिए । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर जी ने अपने उद्बोधन के पश्चात कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारियों एवं समस्त आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

