जनपद भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ ध्वजारोहण
पीलीभीत। 15 अगस्त को जनपद भर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम हुए और लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाइयां दी। ध्वजारोहण सादे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया।
पूरनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानाचार्य सिस्टर अंजलि ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक फादर चिनप्पन ने स्वतंत्रता के महत्व को समझाया। रियाज खान ने ‘नफरत की लाठी तोड़ो’ गीत प्रस्तुत किया। संचालन प्रशांत भारद्वाज ने किया।

सपहा के पंडित जियालाल हायर सेकेण्डरी में प्रबंधक सतीश मिश्र ने ध्वजारोहण किया।प्रधानाचार्य महेश चंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, रामनाथ मिश्रा, विपिन मिश्रा, सुमित, अंशुल शास्त्री, शिक्षक संतोष कुमार, सचिन तिवारी, गोपिका मिश्रा, अलका सिंह, अरविंद कुमार, वीरेंद्र यादव आदि ने विचार रखे।

74 वें स्वतन्त्रा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने मंडी समिति पूरनपुर में ध्वजारोहण किया व देश की आजादी पर विस्तार से देश के शहीदो के बलिदान को किसानों को बताया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह सहित कई लोग रहे।
भाजपा विधायक ने कार्यालय सहित कई जगहों पर किया ध्वजारोहण

पूरनपुर । भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने 15 अगस्त की पावन बेला पर शनिवार को अपने कार्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ध्वजारोहण करने के बाद मिष्ठान वितरण किया और देश को आजाद कराने वाले शहीदों पर चर्चा की और उन्होंने कहा कि हम 74 वाह स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं लेकिन ऐसा स्वतंत्रता दिवस पहली बार मना रहे हैं, क्योंकि इस कोरोना महामारी ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है ,इस लड़ाई को हम को जीतना है, यही हमारा आज के दिन सबसे बड़ा संकल्प होगा। सके आलावा विधायक ने कामदार मजदूर कल्याण एसोसिएशन के कार्यालय सहित बैंक ऑफ इंडिया में भी तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान बैंक का स्टाफ राजेंद्र वर्मा, ऋतुराज पासवान ,बालक राम, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।
अमरिया। हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज सरैनी तुरकुनिया में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी ने ध्वजारोहण किया।0तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगे ध्वज को सलामी दी गयी।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के 127 शहर विधान सभा के नि. अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी ने कहा कि 15अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ । इस आजादी को दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों को देश के लिए निछावर कर दिया।आज हम देश के वीर सपूतों को याद करें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय पर्व पर प्राचार्य उजमा अनवर ने सभी को मुबारकबाद दी।इस मौके शिव कुमार,आरवीन फातमा, सुरेश चंद्र, इरशाद मियां, पलविंदर सिंह, बलकार सिंह, खतीब मलिक, हारून मलिक, शानू अंसारी,माही जावेद, शराफत मियां, शायर अली, अमरती लाल सागर, कढेराम भारती, ताहिर मलिक, मजिद शाह,जयपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी में एसओ पुष्कर सिंह ने झंडारोहण किया।
पुुुलिस बल व अन्य लोग मौजूद रहे।

