गोमती उद्गम स्थित झील में आया मगरमच्छ, बढा खतरा

पूरनपुर। माधोटांडा स्थित गोमती मैय्या मे मगरमच्छ आ गया है और वह गोमती के मुख्य सड़क पर स्थित तालाब तक नाले मे होकर चक्कर लगाता रहता है। कल शाम गोमती सरोवर मे इसे देखा गया। आज मुख्य सड़क पर स्थित तालाब मे देखा गया। यहां तालाब मे छोटे छोटे बच्चे कांटे की बंछी डालकर मछली पकड़ने के लिए पानी के बिल्कुल किनारे पर बैठते हैं।

उन बच्चों को मना भी किया जाता है मगर फिर भी नही मानते हैं। ऐसी स्थिति मे बच्चों के साथ मगरमच्छ कभी भी हादसा कर सकता है। क्योंकि मगरमच्छ ने गोमती मैय्या मे बिचरण करने बाली वत्तखों मे से एक वत्तख को कम कर दिया है। गोमती ट्रस्ट के पदाधिकारी व गांव के पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप ने इस मामले की जानकारी संबंधित लोगों को देते हुए समाधान की मांग की है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000