पूरनपुर ब्लाक में भारी भ्रष्टाचार, विरोध में भाकिमयू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, मचा हाहाकार, लाइव देखिये नजारा
भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लाक में भकिमयू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
लंबे समय से जमे सचिवों व जेई को हटाने और घपलों की जांच कराने की मांग
-जमकर नारेबाजी कर किया हंगामा, कहा बंद करो घूसखोरी
लिंक पर क्लिक कर देखिये सुनिये क्या हो रही नारेबाजी
पूरनपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेतृत्व में आज पूरनपुर विकासखंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। यूनियन के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि गांवों का विकास नहीं किया जा रहा है। वर्षों से जमे सचिव व जेई सरकारी धन की लूट मचाए हुए हैं। इन लोगों ने कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लिंक पर क्लिक कर लाइव सुनिये राष्ट्रीय सलाहकार की बात-
अपनी पूर्व घोषणा के तहत भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार रमेश चंद्र दद्दा और जिला अध्यक्ष मनप्रीत की अगुवाई में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड पूरनपुर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। दर्जनों कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर कार्यक्रम में पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सचिवों को हटाने की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जेई सालिगराम द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा लेकर लूट मचाये हैं। मिलीभगत से घूस लेकर फर्जी काम पास करने का मुद्दा भी प्रबल है। आरोप है कि गांवों में विकास नहीं हो रहा है और सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। लिंक पर क्लिक कर लाइव सुनिये जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह की बात-
मनरेगा में भी घपले के मामले उजागर हो रहे हैं परंतु अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सार्वजनिक शौचालय व पंचायत भवन ठेके पर बनाकर गुणवत्ता को खतरे में डाला जा रहा है। मनरेगा में फर्जी हाजरी डलवाकर धन निकाला जा रहा है। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे के कार्यालय में न बैठने और फोन ना उठाने से लोगों की समस्याओं का निराकरण भी नहीं हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अधिकारी अपने में सुधार करें वरना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं की समस्या पर सुनिये महिला नेत्री की बात। लिंक पर क्लिक करके-
रिपोर्ट-योगेश वर्मा

