बाघ का खेत से लौट रहे कृषक पर हमला, हुई मौत

गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया कर्म निवासी सुखबीर सिंह उर्फ बुद्ध सिंह 32 पुत्र कुलविंदर सिंह

आज सुबह बानगंज गांव से अपनी धान की फसल देख के पिपरिया कर्म आ रहा था। तभी जंगल में उस पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पीछे से शिवनगर गांव के मजदूर पिपरिया कर्म में मजदूरी करने आ रहा हूं थे। उन्होंने रास्ते में खून पड़ा देखा और आशंका जताई कि बाघ ने किसी को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने यह बात पिपरिया कर्म में आकर

बताई जिसके बाद परिजन उसी जगह पर पहुंचे और कुछ दूर झंडियों में शव पड़ा था। सूचना पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक 6 भाई बहनों में सबसे छोटा था सुखबीर की शादी 4 साल पहले ही हुई थी उसके एक 3 साल का मासूम बेटा भी है। रिपोर्ट-सुखलाल वर्मा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000