पेड़ पर चढ़े अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा, देखने उमड़ी भीड़

हजारा। गौतमनगर में अजगर को पेड़ से गिराकर वन कर्मचारियों ने पकड़ लिया है । बोरे में बंद करके जंगल में ले जाकर छोड़ा है ।
नार्थ खीरी वन प्रभाग के बफर जोन इलाके के गांव गौतमनगर में किसान लालजी के खेत में एक विशाल अजगर निकल आया है । इसको लेकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना पर संपूर्णानगर के डिप्टी रेंजर विमलेश सिंह के निर्देश पर कबीरगंज के फॉरेस्टर अरुण कुमार, रामकुमार उर्फ शेरा, सोमनाथ गौतम, रियाज अहमद, रामसेवक आदि लोग मौके पर पहुंचे तो अजगर आम के पेड़ पर चढ़ गया । इसको लेकर वन कर्मियों ने तमाम प्रयास करके अजगर को पकड़ कर बोरी में बंद किया । 

सरकारी गाड़ी में लादकर संपूर्णानगर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है । इस दौरान रामआसरे, मनोज अग्निहोत्री, कृष्णा मौर्य, नंद जी, इमरान अंसारी, बीरबल, बृजमोहन आदि लोग मौके पर मौजूद रहे ।

रिपोर्ट-बबलू गुप्ता
……………………

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000