भाकियू ने पंचायत करके किया 8 दिसंबर के आंदोलन में सहभागिता का आवाहन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन 8 दिसंबर को भारत बंद करने जा रही है। इसका आवाहन मंडी समिति में पंचायत करके किया गया। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने
बताया कि सभी किसान व समर्थन करने वाले 3 कानूनों के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने सभी से भाग लेने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार व प्रशासन आंदोलन को विफल करने के लिए हथकंडे अपना रहा है जो कि लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हित में तीनों बिल वापस लेने चाहिए। देखिये उनका प्रेस नोट-