ग्रामीणों के सामने से पड्डा खींच कर ले गया बाघ, लाइव देखिए वायरल हो रहा है वीडियो

पुरनपुर। करनापुर के सुखजीत सिंह के गन्ने में गन्ना छीलते समय मजदूर पर झपट्टा मारने के बाद बाघ ने कल शाम को खन्नौत नदी के पास झंकार का पड़्डा घर से खींच कर नदी में मार डाला। लोगों ने शोर शराबा करके बाघ को बमुश्किल भगाया। देखिये वीडियो-

बाघ के हमले से इस समय क्षेत्र में दहशत है और बाघ को न पकड़ने से लोगों में गुस्सा है । वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना के बाद वन विभाग की टीम आज सुबह पहुंची तो है लेकिन तमाशबीन बनी हुई है।

इस समय बाघ आराम से सो रहा है और वन विभाग के अफसर उसके जागने का इंतजार कर रहे हैं। 
रिपोर्ट-सुखलाल वर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000