एसपी ने थाना सेहरामऊ उत्तरी की गढ़वा खेड़ा चौकी व थाना पूरनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
पुलिसकर्मियों की गोष्ठी कर दिये आवश्यक निर्देश
पूरनपुर। आज दिनांक 28-12-20 को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा व थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने चौकी गढ़वा खेड़ा व थाना पूरनपुर परिसर का निरीक्षण किया

तथा प्रभारी निरीक्षक सेहरामऊ उत्तरी व प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी गैर जरूरी सामान थाना परिसर/कार्यालय/बैरक/चौकी

पर नहीं रखा जाये। इसके उपरांत एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर पूर्ण लगन के साथ सतर्कता से जनहित में ड्यूटी करने के निर्देश दिये।

