गोमती उद्गम तीर्थ पर पहली से बनारस की तर्ज पर महाआरती और लाइट एंड साउंड शो का होगा शुभारंभ

नए साल पर गोमती उद्गम तीर्थ पर होंगे कई कार्यक्रम

-गौशाला का शुभारंभ व बनारस की तर्ज पर गोमती मंदिर पर महाआरती व नौकायन भी शुरू होगा

रॉयल किंगडम की कैन्टीन व लाइट एंड साउंड शो होगा खास

https://youtu.be/G4tikAeuriM

पूरनपुर। गोमती उद्गम तीर्थ पर कल पहली जनवरी 2021 शुक्रवार को कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जनपद वासियों के लिए बनारस की तर्ज पर गोमती आरती और लाइट एंड साउंड शो खास होगा तो नैनीताल की घटनाओं का इन की सुविधा भी उनके उद्गम स्थल पर मिल सकेगी।


गोमती उद्गम स्थल का जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर सौंदर्यीकरण करा रहे अमरिया के एसडीएम चंद्रभान सिंह ने बताया कि शुक्रवार 1 जनवरी को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व जिलाधिकारी पुलकित खरे जी द्वारा उद्गम पर नवनिर्मित गोशाला का शुभारंभ शाम 4 बजे किया जाएगा।

https://youtu.be/FTLe8RfGJJ0

तत्पश्चात गोमती के इतिहास लिखित शिलापट का अनावरण 4:15 बजे होगा।


नौकायन व रॉयल किंगड़म रिसोर्ट का शुभारंभ शाम 4:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद बोटिंग व लजीज व्यंजन का स्वाद लोग ले सकेंगे।


बनारस के प्रशिक्षित पंडितों द्वारा बनारस की तर्ज पर गोमती माता मंदिर पर महाआरती शाम 5 बजे से कराई जाएगी।


लाइट एंड साउंड शो शाम 5:20 से शुरू होगा। शाम 6 बजे भजन संध्या प्रस्तावित है। लिंक पर क्लिक कर देखे गोमती माता का महत्व-

https://youtu.be/PPNKu1FylIw

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000