रोड किनारे कर्मचारियों ने लगाई आग, कार टकराई, लगा जाम, देखें वीडियो

-धुंए से घंटों प्रभावित रहा यातायात

-सरकारी कर्मचारी ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

पूरनपुर। नेशनल हाइवे से कुर्रैया जाने वाले रोड किनारे सफाई करने को कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे उठे धुएं में एक कार एक वाहन से टकरा गई। वहीं धुएं के कारण करीब एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो-

https://youtu.be/8flWWiwF0Lc
जिलाधिकारी के आदेश पर किसानों को नरई आदि जलाने पर जुर्माना, एफआईआर आदि की कार्रवाई झेलनी पड़ती है। अगर यही काम सरकारी कर्मचारी करें तो उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ताजा मामला कुर्रैया सिंहपुर रोड पर टांडा के पास का है। मुख्यमार्ग के किनारे उगी घास आदि साफ करने के बजाय कर्मचारियों ने उसमें आज सुबह आग लगा दी। खरपतवार हरा होने के कारण आग के साथ धुंए का घेरा रोड पर कायम हो गया और इसी के कारण एक कार एक अन्य वाहन से टकराकर छतिग्रस्त हो गई। करीब एक घंटे तेज धुएं के कारण रोड पर जाम की स्थिति रही। यह हाल देखने वाला कोई नहीं था। लेखपाल व पुलिस भी नदारद दिखी। मौके पर मौजूद लोनिवि के कर्मचारियों ने बताया की रोड किनारे लगाई गई पताई को जलाने पर आग ने जोर पकड़ लिया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000