व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेगा व्यापारी सुरक्षा फोरम, पत्रकार नवीन अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष

व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेगा व्यापारी सुरक्षा फोरम

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में जिले तहसील और नगर स्तर पर विस्तार करने का लिया निर्णय

पूरनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल का पूरनपुर में हुई पहली बैठक में स्वागत किया गया। व्यापारियों ने एक स्वर से इस संगठन के जिले में विस्तार की बात रखी।

सर्वसम्मति से कुछ पदों पर प्रस्तावित किए गए नामों की घोषणा की गई। बैठक में सभी ने एक स्वर से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संघर्ष करने का निर्णय लिया।
नगर के कोतवाली रोड पर जितेंद्र गुप्ता के यहां व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में शामिल हुए व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि जनपद पीलीभीत में उनके नेतृत्व में यह संगठन काफी आगे बढ़ेगा और व्यापारियों को अपने संघर्ष करने में मदद मिलेगी।

यह रहा संगठन का ब्यौरा

इस बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के क्रियाकलापों और उसकी नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल हैं जो उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में यह संगठन पूरे प्रदेश में काफी सक्रिय रूप से व्यापारियों के लिए संघर्ष कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से पूरनपुर तहसील के लिए जितेंद्र गुप्ता पिंकी को तहसील संयोजक घोषित किया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक राकेश गुप्ता को जिला कमेटी में संरक्षक, दुष्यंत शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, नीशू प्रधान को जिला मंत्री, हरगोविंद बाजपेई को पूरनपुर तहसील का महामंत्री और चतविंदर सिंह को तहसील कमेटी का संरक्षक घोषित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही पूरनपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों में भी कमेटी गठित कर संगठन को विस्तार दिया जाएगा। इस बैठक का संचालन राकेश गुप्ता ने किया। शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की भी बात तय की गई। बैठक में सभी ट्रेडों के व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000