गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान पर लेने हेतु मुख्यमंत्री से मिले विधायक बाबूराम, सीएम बोले हो जाएगा काम

लखनऊ। पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान सूची में शामिल करने की मांग को लेकर पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें बताया कि इस कॉलेज को अनुदान पर लेने से क्षेत्र के गरीब बच्चों को काफी लाभ होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही महाविद्यालय को अनुदान सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया।

गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि कालेज को अनुदान पर लेने के लिए प्रदेश के गन्ना आयुक्त और उच्च शिक्षा निदेशक से भी संस्तुति हो चुकी है। शीघ्र ही कॉलेज अनुदान सूची में शामिल हो जाएगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000