गोमती किनारे बाग में लटका मिला शव, सूचना पर पुलिस पहुंची

घुंघचाई। संदिग्ध परिस्थितियों में कई दिन पुराना शव गोमती नदी के किनारे एक बाग में लटका पाया गया घटनाक्रम की सूचना के स्वामी को लगी तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है शव की पहचान नहीं हो पाई । चौकी क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू अपने परिवार के साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए पूरनपुर में रहता है जिसके घर की रखवाली गांव सिमरिया निवासी एक

चौकीदार बीते कई वर्षों से कर रहा है गुरुवार की देर शाम तेज दुर्गंध आने पर सिख फार्मर खेतों की ओर गया जिसने गोमती नदी के किनारे एक बाग में पेड़ से लटका एक सब देखा जिससे वह भयभीत हो गया घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई चौकी प्रभारी गौरव बिश्नोई दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को नीचे उतारकर पहचान के प्रयास किए गए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई मृतक की जेब से मुस्लिम धर्म की एक टोपी पाई गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा चौकी प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि सब काफी दिन पुराना लग रहा है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है कि स्थानीय लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लग सका है मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है या हत्या पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000