सती मठिया पर हुआ होली मिलन, हवन में दीं आहुतियां

सती मठिया पर हवन पूजन के साथ हुआ होली मिलन

-एक दूसरे को दी गईं पर्व की शुभकामनाएं

पूरनपुर। लाइनपार स्थिति सती मठिया पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे लोगों ने पहले हवन में आहुतियां दी और उसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक दूसरे का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वक्ताओं ने होली पर्व का महत्व बताया।


प्रति वर्ष की भांति इस बार भी सती की मठिया पर विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए हवन पूजन किया और उसके बाद होली मिलकर व बड़ों का आशीर्वाद लेकर पर्व मनाया। इस दौरान गुजिया व अन्य पकवान भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री महेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर मिश्रा, रिटायर्ड शिक्षक ओम शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, रामकुमार मिश्र, गायत्री परिवार के पंडित राम प्रकाश शुक्ला, राम शंकर त्रिवेदी, आदित्य मोहन उर्फ वीरू, रामपाल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000