कोविड का हौआ : 30 अप्रैल तक 12वीं तक के स्कूलों में रहेगा ताला, यूपी सरकार ने दिए निर्देश

लखनऊ। पंचायत चुनाव में भीड़ भी जुट रही है और ब्लॉको में मेला भी लग रहा है परंतु कोविड-19 का दुष्प्रभाव नहीं है परंतु स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 नियमों का पालन होने के बावजूद उन्हें खोले रखने में सरकार को परेशानी हो रही है। इसी कारण प्रदेश की योगी सरकार ने 30 अप्रैल तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। पहले 31 मार्च, उसके बाद 5 अप्रैल, इसके बाद 15 अप्रैल तक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। अब स्कूल बंदी की 30 अप्रैल तक की मियाद बढ़ा दी गई है। देखें सरकार का ट्वीट-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000