पंचायत चुनाव और सीमा सुरक्षा को लेकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में हुई भारत नेपाल के अधिकारियों की बैठक
पीलीभीत। जनपद में आगामी 26 अप्रैल को होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दृष्टिगत भारत एवं नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों के बीच सुरक्षा प्रबंध एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता संबंधी बैठक आयोजित की गई। लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफ़ाबाद वन विश्राम गृह में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर एवं अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों के साथ आवश्यक सुरक्षा संबंधी वैठक में चुनाव के दिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खास सतर्कता बरतने, संयुक्त गश्त करने सहित कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।

इस बैठक में कंचनपुर नेपाल के मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अलावा प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट और उत्तराखंड राज्य के कई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

