विधायक बाबूराम के प्रयास से हजारा पहुंची मोबाइल वैन, जांच व उपचार शुरू

विधायक के प्रयास से हजारा में शुरू हुई जांच व इलाज

मोबाइल वैन गांवों में पहुंचेगी, एम्बुलेंस सुविधा भी शुरू

वंचित इलाके के लोगो को मिलेगी राहत

पूरनपुर। चिकित्सा सुविधा से वंचित हजारा क्षेत्र के लोगों को कोविड जांच व उपचार की सुविधा मिल जाएगी। विधायक बाबूराम पासवान के प्रयास से आज गांवों में मोबाइल वैन पहुंची और आधा दर्जन गांवों में जांच व उपचार किया। इससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
ट्रांस शारदा क्षेत्र के हजारा आदि गांवों में एक अस्पताल तो है परंतु वहां एंबुलेंस व कोविड-19 जांच और उपचार की सुविधा ना होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय जनता की मांग पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने सीएमओ से कहकर इस इलाके में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। आज मोबाइल वैन राम नगर, शांति नगर व गांधी नगर आदि गांवों में पहुंची।

डॉक्टर सुशांत हलधर व उनकी टीम ने लोगों की कोविड-19 जांच की। साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम आदि की दवा भी लोगों को तत्काल उपलब्ध करवाई। इसके चलते लोगों में खुशी देखी गई और वे विधायक के प्रयासों की सराहना करते देखे गए।

विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने बताया कि अब अगले चार-पांच दिन तक यह मोबाइल वेन व हजारा क्षेत्र के गांवों में जाकर जांच व इलाज करेगी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस हजारा के अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है और यह सुविधा भी वहां के लोगों को मिलेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000