पूरनपुर मंडी में बरसात से खराब हो गया काफी अधिक गेहूं, लाइव देखिये किस तरह सुखाने में जुटे जिम्मेदार

पीलीभीत। पूरनपुर मंडी समिति में बरसात से काफी अधिक गेहूं खराब हो गया है। इसे सुखाने में इस समय ठेकेदार व उनके कर्मचारी जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि सेंटरों पर लगे गेहूं के तुले हुए कट्टे भीग कर खराब हो गए हैं।

अब ठेकेदार इन कट्टों को काटकर पंखे से सुखा रहे हैं। धूप में भी मजदूर लगाकर गेहूं सुखाया जा रहा है। लिंक पर क्लिक करके देखिए किस तरह पंखा चलाकर सुखाया जा रहा है गेहूं-

https://youtu.be/2kCmpZzIkNY

मंडी में मजदूर लगाकर इस तरह सुखाया जा रहा गेहूं-

https://youtu.be/9OBKn6dRQ_E

इस लिंक पर क्लिक करके देखें किस तरह हुई है बर्बादी-

https://youtu.be/U7S9qFO4CCk

उधर इस मामले में 3 दिन पूर्व पूरनपुर पहुंचे जिलाधिकारी पुलकित खरे ने स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगते हुए गेंहू भीगनेे मेंं जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। 

 लिंक पर क्लिक करके सुनिये निरीक्षण के समय क्या कहा था जिलाधिकारी ने-

https://youtu.be/vJn5Z_lzt_4

 फिलहाल अब तक इस बड़ी लापरवाही के लिए दोषी किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई फिलहाल नहीं हो सकी है।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ अविनाश झा ने बताया कि अगर सेंटरों का गेहूं खराब  हुआ है तो सेंटर इंचार्ज व ठेकेदारों की जिम्मेदारी है कि वह उसे सुरक्षित एफसीआई गोदाम तक पहुंचाएं। खराब हुआ होगा उसकी भरपाई संबंधित लोगों से कराई जाएगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
05:51