जीता कोई, प्रमाण पत्र किसी और को दे दिया, शपथ ग्रहण में हुआ खुलासा, हुईं शिकायतें

घुंघचाई। पराजित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य को विजेता का प्रमाण पत्र दे दिया गया वही शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने आए पंचायत सदस्य के नाम की जगह महिला के नाम प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। दोनों ही मामलों में उप जिलाधिकारी से शिकायत की गई है । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान इस बार पूरनपुर ब्लाक में हुए चुनाव में कई गड़बड़ियां अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रही। गोपालपुर ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या 155 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 14 प्रत्याशी अपने भाग्य का फैसला आजमा रहे थे जिसमें चमेली देवी 43 वोटों से विजई रही जिनकी घोषणा भी की गई लेकिन विजेता प्रमाण पत्र गांव के ही दलजीत सिंह के नाम जारी कर दिया गया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर घुंघचाई में भी मतगणना अधिकारी द्वारा पराजित हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसकी भूल को बाद में सुधार लिया गया। वही घुंघचाई ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 विजेता रहे छविनाथ सिंह की जगह पर मतगणना अधिकारियों द्वारा महिला के नाम जीत का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जब पंचायत सदस्य शपथ लेने पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई दोनों ही घटनाक्रमों की शिकायत उप जिला अधिकारी से की गई है। वही ग्राम पंचायत अधिकारी भगवत शरण गंगवार ने बताया कि यह भूल मतगणना अधिकारियों की हो सकती है। इसमें मेरे द्वारा कुछ नहीं किया जा सकता।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000