धूमधाम से मनाई जा रही शनिदेव की जयंती, लाइव देखिये आरती पूजा

-माधोटांडा स्थित शनिधाम मंदिर पर हुआ आयोजन, चेयरमेन भी रहे मौजूद

लिंक पर क्लिक करके लाइव देखिये वीडियो

पूरनपुर। शनिदेव की कुदृष्टि हो तो अन्य देवता की रक्षा नहीं कर पाते। इसी कारण कलिकाल में शनिदेव की पूजा अर्चना भी लोग कर रहे हैं। आज शनिदेव की जयंती थी तो लोगों ने शनि देव की आरती पूजा करके उनका भोग लगाया और सही दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।
जेष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती का कार्यक्रम शनि धाम मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया। यहां शनिदेव की आरती व पूजन पूजन मंदिर के पुजारी ने किया। प्रसाद वितरण भी किया गया। चेयरमेन प्रदीप जायसवाल लल्लन, पूर्व चेयरमैन वर्षा अग्रवाल, पंडित अनिल शास्त्री के अलावा काफी लोग मौजूद रहे। अन्य स्थानों पर भी यह पर्व मनाया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000