नाबालिग को अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर: नाबालिक का गांव के ही आरोपी ने अपहरण कर लिया। उसके बाद आरोपी ने नाबालिक का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली नाबालिक 31 दिसंबर को घर में सो रही थी। तभी पड़ोस का ही रहने वाला विशाल वैद्य पुत्र प्रकाश बैध रात्रि का फायदा उठाकर नाबालिक का अपहरण कर ले गया। सुबह उठे परिजनों ने जब अपनी पुत्री को घर में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन की। सुराकशी के बाद आरोपी के घर पहुंच परिजनों ने पुत्री की बरामदगी की मांग की। इस पर आरोपी के परिजन लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। नाबालिग के अपहरण के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। नाबालिग के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी द्वारा बनाए बनाई गई वीडियो पुलिस को दिखा कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नाबालिग की खोजबीन के साथ आरोपी तलाश कर रही है।

रिपोर्ट शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000