दुनिया का सबसे लंबा भाषण देंगे गोला के यतीश, गोमती पर भी बोलेंगे

लखीमपुर खीरी : तराई का खीरी जिला एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील के रहने वाले यतीश शुक्ला ने दुनिया का सबसे लम्बा भाषण देना शुरू किया है। यह कार्यक्रम 9 जनवरी तक चलेगा। यतीश लगातार 100 घंटे स्पीच देकर नेपाल के नाम दर्ज 90 घंटे का रिकॉर्ड तोडेंगे। वह इस दौरान लगातार भाषण देगे। यतीश इससे पहले लगातार पढ़ने और पढ़ाने का विश्व रिकार्ड तोड़ चुके है। इस बार 70 से अधिक विषयों पर लगातार बोलेगे। कार्यक्रम का 130 से अधिक देशों में प्रसारण किया जाएगा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का आधिकारिक कार्यक्रम है । गोल्डन बुक से राकेश वैघ जज के रूप मे आ रहे है। यतीश जिन विषयों पर भाषण देंगे उनमे गोमती भी शामिल है।

रिपोर्ट-श्याम जी अग्निहोत्री

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000