
दिवाली से पूर्व किसानों को मुआवजा न मिलने पर होगा आंदोलन
बीसलपुर। भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी द्वारा डीएम को पत्र देकर किसानों को नुकसान का मुआवजा दीपावली से पहले दिलवाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के जिला प्रवक्ता पंकज लोधी ने कहा है यदि मुआवजा नहीं दिया गया तो भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने को मजबूर होगी।
जिलाधिकारी पुलकित खरे को दिए गए संयुक्त ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश एवं बाढ़ के पानी से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हुई है ऐसे में दीपावली पर दीया जलाने के लिए किसानों के सामने संकट है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द किसानों के नुकसान का आंकलन कर उनको मुआवजा देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा मुआवजा दीपावली से पूर्व में ही दिया जाए जिससे किसानों के घर में भी खुशहाली आए गन्ना का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए यदि इन शर्तों को नहीं माना गया तो भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष ओंकार लोधी, बालक राम शर्मा रामनरेश ओमप्रकाश लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

