बिलसंडा के रौतापुर गांव में युवक की चाकू मारकर की गई हत्या

बिलसंडा। थाना हल्के के गाँव रौतापुर में घरेलू विवाद में युवक की चाकू मारकर हुई हत्या।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
बिलसंडा पीलीभीत ।थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर में गुरुवार को शाम के समय आपस के विवाद के चलते शराब के नशे में एक ब्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र हाहाकार मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी वेदपाल कश्यप का अपने ही ताऊ के लड़के कल्लू से आपसी घरेलू विवाद रहता था । गुरुवार को देर रात शराब पीकर कल्लू ने वेदपाल को घेर लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जब यह खबर गाँव में फैली तो गाँव में चारो ओर सन्नाटा फैल गया। जब घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना के बारे में गाँव वालों से जानकारी ली। । पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है कि आपसी विवाद के कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।पुलिस हर एंगल पर जाँच कर रहीं है परिवार वालों के अलावा गाँव के लोगों से पूछताछ कर रही है।अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया जा सका है पुलिस जाँच में जुटी है।
मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000