कल 15 नबंवर को 11 बजे मुस्तफाबाद में होगा पीटीआर के नवीन सत्र का शुभारम्भ

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व जंगल की सैर करने वालों के लिए खास खबर है। पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व कल यानी 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। सोमवार को 11 से 12 बजे के बीच मुस्तफाबाद के सिग्नेचर गेट पर बरेली वृत्त के मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा पर्यटन सत्र का शुभारंभ करेंगे।

इस लिंक से देखें टाइगर रिजर्व की खूबसूरती-

https://youtu.be/rJArJMTGBH8

 टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभारंभ के बाद मुस्तफाबाद से टैक्सियों की रैली चूका पिकनिक स्पाट के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के पीलीभीत पहुंचने की संभावना है और इस दिन बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000