बरखेड़ा कांड पर सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को लिखा करारा पत्र, बोले माता बहनों में दहशत का माहौल

पीलीभीत।  बरखेड़ा थाना हल्के में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में 3 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा है ।
श्री गांधी ने कहा कि इस घटना के बाद माताएं बहने स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हैं और उन में भय का माहौल है। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही व मिलीभगत बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करने को कहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000