
पूरनपुर ब्लाक में एक साथ 57 ग्राम पंचायतों में शुरू हुए क्षेत्र पंचायत के कार्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने चलतुआ में किया शुभारंभ
पूरनपुर। विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर में सभी पंचायत क्षेत्रों का सर्वागीण विकास के नारे के तहत विकास खण्ड क्षेत्र पूरनपुर की (57) ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि यह प्रथम बार है जो इतनी बड़ी संख्या में एक साथ 57 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू हुए हैं।

इसी कड़ी में आज 94 गाँव क्षेत्र के सेहरामऊ उत्तरी के राजस्व गाँव चलतुआ जो चारों ओर वन सम्पदा जगंलों से घिरा हुआ है। इस ग्राम पंचायत में आज तक एक भी विकास कार्य क्षेत्र पंचायत निधि से नहीं कराया गया और न ही कोई इनकी भौगोलिक परिस्थितियों को समझने आया। यहां के लोग बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और बहुत ही मेहनतकश हैं। यहां के जनमानस की भौगोलिक स्थिति को देखकर इस ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत निधि से (360) मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलेश्वरी दीक्षित के प्रतिनिधि के रूप में आशुतोष दीक्षित राजू के द्वारा 5 ईंटे रखकर पूजन उपरांत नारियल तोड़कर किया।

इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस मौके पर प्रमुख रूप से साथ रहे सम्बंधित ग्राम प्रधान अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदयाल, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू, भूपेंद्र सिंह, सुनील मिश्र, रिजवान सिद्दीकी के साथ साथ सम्बंधित ग्राम पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग मिला।

