सपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए पवन सिंह यादव, बोले बढ़ाएंगे साइकिल की स्पीड  

पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से जनपद पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला अशोक कालोनी निवासी रामपाल यादव के पुत्र पवन सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में उनकी लगन एव निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञात हो इससे पूर्व भी पवन सयुस के जिला महासचिव एव सछास व समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इस दौरान पवन सिंह यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वे पूरी निष्ठा एव लगन से निभाएंगे साथ ही अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने के सकल्प के साथ जमकर मेहनत करेंगे। उनका लक्ष्य सभी को साथ लेकर 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। इस दौरान उन्हें जनपद सहित अन्य जगहों के नेताओ ने भी बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके मनोनयन से जनपदवासियों में हर्ष देखा जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000