
आबादी के बीच की बिजली लाइन हटाने को एसडीएम को सौंपा डीएम को संबोधित ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की धमकी
पूरनपुर। घनी आबादी के बीच की हाईटेंशन बिजली लाइन ना हटाए जाने से लोगों में आक्रोश है। आज जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि द्वारा कई लोगों के साथ बिजली लाइन हटाने को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

जिसमें 15 दिन में कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है देखिए ज्ञापन की प्रति-

सेवा में
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपद पीलीभीत
द्वारा श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, पूरनपुर
महोदय
सादर अवगत कराना है कि मेरे जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात में महिला अस्पताल ब्लॉक रोड से लाखों की आबादी की बस्ती को पार करते हुए रेलवे क्रॉसिंग व अहमदनगर की आबादी को क्रॉस करते हुए धनारा घाट मार्ग तक जाने वाली 11000 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर अवस्था में है आए दिन लाइन का जर्जर होने की वजह से बस्ती को मौत का सामना करना पड़ता है जब- जब लाइन टूटी तब -तक लोगों के घरों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खासा नुकसान व जान माल का खतरा बना रहता है।
श्रीमान जी से अनुरोध है कि 15 दिवस के अंदर 11,000 हाईटेंशन लाइन से जो आबादी का मौत का सामान बनी हुई है उसको हटाए जाने को विद्युत विभाग से कार्यवाही सुनिश्चित कराने की कृपा करें ।
यदि 15 दिवस के भीतर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो मैं स्वयं जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी जनता के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम करूंगा । जिसकी कार्यवाही धरना प्रदर्शन से शुरू होगी जिसका जिम्मेदार स्वय विद्युत विभाग व जिला प्रशासन होगा। इस मौके पर शाहिद खान लल्ला, फिरोज अहमद अंसारी, मोनू मिश्रा ,नाजिम खान ,आसिफ सिद्दीकी ,अरमान ,शकील ,सुरेश वर्मा, आरिफ ,इकबाल अहमद ,सगीर अहमद ,इत्यादि मौजूद रहे।
संजय खान
सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि
जिला पंचायत वार्ड नंबर 11 जनपद पीलीभीत 9808615315

