बाँसुरी महोत्सव में बनेगा विश्व रिकार्ड, डीएम ने पीसी में दी जानकारी, साथ में सुनिये कलाकारों की अपील

पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 17, 18 व 19 दिसंबर को बाँसुरी महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। आज जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रेस वार्ता में इस महोत्सव के बारे में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी।

लिंक पर क्लिक करके सुनिए जिलाधिकारी की पूरी बात और साथ में महोत्सव में आने वाले फिल्म अभिनेता व कलाकारों की अपील के वीडियो भी देखें-

https://youtu.be/zw62lyghhks

इससे पहले बांसुरी महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन बाल कलाकार सम्यक व बाँसुरी कारीगर के द्वारा जिलाधिकारी ने कराया। डीएम पुलकित खरे ने सभी पत्रकारों को खुद आमंत्रण पत्र सौप कर परिवार सहित आने का अनुरोध किया। डीएम ने बताया कि अभी तक सिर्फ 11 फीट लंबी बजाने योग्य बांसुरी का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। 15 फीट की बजाने योग बांसुरी बनाकर विश्व रिकार्ड कायम किया जाएगा। पीसी में सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000