खोखे से टकराकर खाई में पलटी कार, चालक सहित कई घायल, एक की हालत गंभीर

घुंघचाई (पीलीभीत) रिश्तेदारी में जा रहे कार सवार कोहरा और तीव्र मोड़ पर संतुलन खो बैठे और कार खोखा में घुसकर गहरी खाई में फिल्मी अंदाज में जा पलटी। तेज धमाके के साथ जब लोगों को आहट हुई तो घटनास्थल पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-

https://youtu.be/XfFqmtZG9tw

पूरनपुर से पुवायां मैगलगंज के लिए nh730 हाईवे का निर्माण विगत 2 वर्ष पूर्व किया गया था। उस दौरान ही घुंघचाई गांव में दियोरिया मार्ग पर कार्यदाई संस्था द्वारा काफी तीव्र मोड़ बना दी गई थी जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार की रात पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी कामरान अपने साथियों के साथ फोर व्हीलर वाहन से कबीरपुर कसगंजा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था तभी दियूरिया मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर बाल कटिंग के खोखा में घुसकर गहरी खाई में पलट

गई। तेज धमाके की आवाज पर आस पड़ोस के ग्रामीण दौड़ पड़े। गाड़ी में मौजूद घायलों को बमुश्किल निकाला जा सका। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी राजीव चौहान ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। चालक मकबूल के अलावा उसके अन्य साथी घायल हो गए जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही खोखा वाले को काफी नुकसान हुआ है। लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/V0hjBLb6uHo

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000